Bullet 350 cc

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 भारत की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। यह भारतीय ग्राहकों के लिए दशकों की भरोसेमंदी का सबूत है।

Price: Ex Factory
Starting from ₹ 1,64,423*

नया दमदार इंजन

बिल्कुल नए J-सीरीज़ प्लेटफ़ॉर्म और लॉन्ग-स्ट्रोक डिज़ाइन के साथ, बुलेट 350 में 350cc सिंगल-सिलेंडर SOHC फ़्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। नया काउंटर-बैलेंसर राइड को स्मूद बनाए रखता है, और दमदार लो-एंड टॉर्क बुलेट की वही जानी-पहचानी थंप बरक़रार रखता है।

नया फ़्रेम डिज़ाइन

नए सिरे से डिज़ाइन किया गया ट्विन डाउनट्यूब क्रैडल फ़्रेम बेहतर स्थिरता देता है और हर राइड पर भरोसा बढ़ाता है — जिससे बुलेट 350 की हर सवारी और भी मज़ेदार और सधी हुई लगती है।

ड्यूल-चैनल ब्रेकिंग

सड़क कैसी भी हो, बुलेट 350 हर हाल में तैयार है। इसमें ड्यूल-चैनल ABS के साथ 300mm फ्रंट और 270mm रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं — जो ख़राब रास्तों पर भी पक्की और भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं।

नई सीट

बुलेट की सिग्नेचर सिंगल सीट को और बड़ा और आरामदायक बनाया गया है, बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट के साथ। चाहे शहर में छोटे काम हों या लंबी राइड — दिनभर आराम मिलेगा।

नया डिजिटल कंसोल

नया डिजी-एनालॉग मीटर क्लासिक लुक को मॉडर्न फ़ीचर्स से जोड़ता है। सारी जानकारी साफ़ और सटीक दिखती है — वो भी बुलेट के असली अंदाज़ से बिना समझौता किए।

USB चार्जिंग

सही जगह पर लगा USB पोर्ट आपके फ़ोन और डिवाइसेस को चार्ज रखता है, ताकि सफ़र चाहे जितना लंबा हो — आप कनेक्टेड रहें।

83 * 31 * 44.3"

Dimensions

20.2 BHP

Horsepower

5 Speed

Transmission/Gears

132KM/h

Top Speed

Specifications